अफीम की खेती के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

Updated at : 05 Mar 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम की खेती के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अफीम की खेती को अभियान चलाकर नष्ट की जा रही है. पुलिस अफीम की खेती का लगभग 85 प्रतिशत खेती नष्ट कर चुकी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बुंडू

बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अफीम की खेती को अभियान चलाकर नष्ट की जा रही है. पुलिस अफीम की खेती का लगभग 85 प्रतिशत खेती नष्ट कर चुकी है. लोगों के अनुसार, पोस्ता और अफीम की खेती पुलिस द्वारा नष्ट किये जाने के बाद पोस्ता की खेती करनेवाले हताश है. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पोस्ता की खेती को इस प्रकार रौंद दिया जायेगा. बताया जाता है कि क्षेत्र के कई नेताओं के कार्यकर्ता लोगों को भरोसा दिया था कि नेताजी को चुनाव जीता और पूर्व की भांति निर्भीक होकर पोस्ता की खेती करते रहो. लेकिन वैसा नहीं हुआ इसके बाद लोग कह रहे हैं कि पोस्ता की खेती को पुलिस द्वारा नष्ट किये जाने के बाद बाजार में मंदी की हालात है. इस पर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि हमें भी इसका अनुमान है और हम उससे निपटने के लिए तैयार बैठे हैं. अपराध किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा.

16 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गयी :

बनाबुरु, हेसादा गांव के जंगली इलाकों से 16 एकड़ में लगी अफीम की फसल को बुंडू पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर चला कर नष्ट की. इस छापामारी अभियान का नेतृत्व थानेदार इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा ने किया. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह आमदनी बढ़ाने के लिए हरी सब्जी व तकनीकी खेती करें और आमदनी बढ़ाएं. थानेदार ने लोगों से अफीम खेती छोड़कर समाज और देश के हित में कार्य करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola