हथियार के बल पर लाह व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट

दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह साप्ताहिक बाजार में लाह खरीदने आये व्यापारी तुलसी भगत से हथियार के बल पर एक लाख रुपये नकद की लूट हुई.
बुंडू. दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह साप्ताहिक बाजार में लाह खरीदने आये व्यापारी तुलसी भगत से हथियार के बल पर एक लाख रुपये नकद की लूट हुई. इस संबंध में व्यापारी ने दशमफाॅल थाना में मामला दर्ज कराया है. डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को सारजमडीह में साप्ताहिक बाजार लगता है. लाह व्यापारी तुलसी भगत अपने सहयोगी मोतीलाल महतो के साथ लाह खरीदने आये थे. घटना के समय मोती महतो घर गये थे और उसका भाई राम प्रसाद महतो तुलसी भगत के साथ थे. दोपहर बाद पांच-छह अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा कर उसके साथ मारपीट की. इस बीच पुलिस भी पहुंच गयी. पुलिस को देखकर अपराधी किसी तरह फरार हो गये. डीएसपी ने बताया कि अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे. अपराधी अपनी बाइक छोड़कर फरार हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




