यीशु के विश्वास में बढ़ने वाला हर एक मसीही का होगा पुनरुत्थान

Updated at : 20 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
यीशु के विश्वास में बढ़ने वाला हर एक मसीही का होगा पुनरुत्थान

पुनरुत्थान पर्व ईस्टर के अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई. संत अंद्रियास उपासनालय तपकारा पेरिश में पुरोहित रेव मनु महेश हांसदा की अगुवाई में आराधना हुई.

विज्ञापन

ईस्टर संडे : यीशु के जी उठने पर दिया संदेश, जिले के गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा

प्रतिनिधि, तोरपा

पुनरुत्थान पर्व ईस्टर के अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई. संत अंद्रियास उपासनालय तपकारा पेरिश में पुरोहित रेव मनु महेश हांसदा की अगुवाई में आराधना हुई. पुनरुत्थान पर्व के अवसर पर उपदेशक डोरंडा के पेरिश रेव रवि हेमंत हंस ने वचनों को बताते हुए कहा कि यीशु ने कहा, पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जी जायेगा. जब तुम मसीह के साथ-साथ जिलाए गये, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो. उन्होंने कहा कि यीशु का पुनरुत्थान हमें यह विश्वास दिलाता है कि सबसे अंधकारमय क्षणों में भी, प्रकाश हमेशा हमारी प्रतीक्षा कर रहा है. मौके पर जोन गुड़िया, सलन कंडुलना, जेम्स कोनगाड़ी, जयमसीह बोदरा, एलियस गुड़िया, नमजन सोय, प्रभुदायाल कोनगाड़ी, हंस मार्टिन डाहंगा, प्रेमानंद कोनगाड़ी, पेरिश सचिव किरण गुड़िया, पेरिश कोषाध्यक्ष अल्फ्रेड गुड़िया, मसीही सेवा महिला समिति के रोयलन गुड़िया, सचिव दायमनी मुंडू, कोषाध्यक्ष सीरिन गुड़िया, जोसेफ गुड़िया, इमानुएल गुड़िया, आशीष गुड़िया, आकाश तिलमी, उज्ज्वल गुड़िया, अर्चना तोपनो, पुनीत तोपनो, मार्शल गुड़िया, रेजन गुड़िया, जीरेंन तोपनो, मसीह दास गुड़िया आदि उपस्थित थे.

विधायक ने दी शुभकामनाएं :

आराधना कार्यक्रम में मौजूद विधायक सुदीप गुड़िया ने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ईश्वर इस पुनरुत्थान पर्व पर सभी माता-पिता, भाई-बहन छोटे बच्चों और समस्त वरिष्ठ जनों को सुख-समृद्धि और आत्मिक जीवन उन्नति की असीम आशीष प्रदान करे.

आरसी चर्च तोरपा :

आरसी चर्च तोरपा में फादर इमानुएल बागे की अगुवाई में मिस्सा की गयी. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जीवन से सीखने व प्रेरणा लेने की जरूरत है. प्रखंड के अलग अलग मंडलियों में अलग-अलग पुरोहितों ने मिस्सा संपन्न कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola