जिले के सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा कल

जिले में अवैध अफीम विनष्टीकरण और किसानों को वैकल्पिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में 27 फरवरी को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा.
खेती, सिंचाई, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी प्रतिनिधि, खूंटी जिले में अवैध अफीम विनष्टीकरण और किसानों को वैकल्पिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में 27 फरवरी को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को लेकर मंगलवार को सभी प्रखंडों में बैठक की गयी. इस अवसर पर संबंधित बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को ग्रामसभा को सफल बनाने का निर्देश दिया. विशेष ग्रामसभा में अधिक से अधिक किसानों को आने के लिए आमंत्रित करने के लिए कहा गया. उन्हें किसानों की रुचि और क्षेत्र की मिट्टी के अनुसार खेती, सिंचाई, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इसके साथ ही, किसानों को वैकल्पिक खेती से जुड़ने व इससे होने वाले संभावित लाभों की जानकारी दी जायेगी. बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा की रूपरेखा, संभावित विषयों व प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर संबंधित प्रमुख, उपप्रमुख, सीओ सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




