दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत, दो घायल

खूंटी-रांची पथ में फुदी के समीप गुरुवार की सुबह टाटा कंपनी की एक चेचिस और डाक पार्सल वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गयी.
खूंटी. खूंटी-रांची पथ में फुदी के समीप गुरुवार की सुबह टाटा कंपनी की एक चेचिस और डाक पार्सल वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें चेचिस के चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी अशोक कुमार के रूप में की गयी. वहीं, दूसरे वाहन का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. चेचिस जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था. वहीं, डाक पार्सल वाहन रांची से खूंटी की ओर आ रहा था. इसी क्रम में फुदी के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें चेचिस के चालक फंस गया. ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के पास भेज दिया. वहीं, डाक पार्सल वाहन के चालक और खलासी भी घायल हो गये. उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




