राहे सीएचसी को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 21 Feb 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
राहे सीएचसी को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

झारखंड गठन के 25 साल बाद भी लगभग 65000 जनसंख्या वाले राहे प्रखंड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीब नहीं हुआ.

विज्ञापन

सोनाहातू. झारखंड गठन के 25 साल बाद भी लगभग 65000 जनसंख्या वाले राहे प्रखंड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीब नहीं हुआ. इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय का उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर स्थिति में है. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाये. नये स्वास्थ्य भवन निर्माण के लिए झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड टेंडर फाइनल करके संवेदक को कार्य भी आवंटित कर चुका है. लेकिन, विभाग के उदासीन रवैया की वजह से विगत छह महीनों से जमीन उपलब्धता के अभाव से भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है. देवेंद्रनाथ महतो ने जानकारी दी कि डीसी मामला को संज्ञान में लेते हुए तत्काल राहे सीओ को कॉल करके एक सप्ताह के अंदर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola