डीएवी के नये प्रिंसिपल ने पदभार संभाला

Updated:
विज्ञापन
डीएवी के नये प्रिंसिपल ने पदभार संभाला

बुंडू स्थित बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में नये प्राचार्य के रूप में तारकेश्वर कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू स्थित बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में नये प्राचार्य के रूप में तारकेश्वर कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया. विद्यालय परिसर पहुंचने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया. इस सुखद अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वागत गीत प्रस्तुत कर नये प्राचार्य का अभिनंदन किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. कार्यभार संभालने के पश्चात अपने प्रथम संबोधन में प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब पूरा विद्यालय परिवार एक टीम की तरह संगठित होकर कार्य करे. उन्होंने सभी शिक्षकों से मिलजुल कर अपनी जिम्मेवारी निभाने का आह्वान किया, ताकि विद्यालय को सफलता के नये शिखर पर ले जाया जा सके.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola