जिले में अफीम की खेती रोकने के लिए ड्रोन से भी करते रहेें निगरानी

गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक की.
खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक की. बैठक में जिले में अवैध अफीम की खेती, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर समीक्षा की. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध की गयी एफआइआर, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्रवाई और अन्य कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. आवश्यकता अनुसार ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखने के लिए कहा. कहा कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में अफीम की खेती को नष्ट की गयी है, वहां की अद्यतन स्थिति की लगातार जांच करें. वहीं उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय रहने और नियमित छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
अवैध खनन और परिवहन पर लगायें रोकः उपायुक्त
समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक कर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोकथाम लगाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें. अवैध खनन स्थलों को चिह्नित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने अवैध खनन और परिवहन के मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा. उपायुक्त ने कहा कि आम जनों को बालू की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए. आम नागरिकों को आसानी से बालू उपलब्ध करायें. इस संबंध में उत्पन्न समस्याओं का समाधान ग्रामसभा के माध्यम से भी करें. एसपी ऋषभ गर्ग ने भी अवैध खनन के खिलाफ थाना प्रभारियों को अभियान चलाने का निर्देश दिया.
नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश
जिले में अवैध अफीम की खेती, ब्राउन शुगर आदि मादक पदार्थों की रोकथाम और नियंत्रण की समीक्षा की गयीB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










