अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

समाहरणालय सभागार में बुधवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक की गयी.
समाहरणालय सभागार में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक
प्रतिनिधि, खूंटीसमाहरणालय सभागार में बुधवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक की गयी. डीएफओ ने अफीम की खेती के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्राथमिकी व अन्य कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने अभियान को तेज करते हुए अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करने का निर्देश दिया. इसके लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रैक्टर और जवान लगाने व प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा. सभी थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी को समन्वय स्थापित कर अफीम की खेती के खिलाफ अभियान को और तेज करने के लिए कहा. वहीं, आरोपियों के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाने के लिए कहा. उन्होंने जिले में अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए कहा. डीएफओ ने कहा कि 27 फरवरी को विशेष ग्राम का आयोजन किया जायेगा. इसमें ग्रामीणों से वैकल्पिक खेती के लिए सुझाव लिए जायेंगे. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, एसडीपीओ, डीएसपी, सिविल सर्जन सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










