मुरहू चैंपियन लीग सीजन वन का समापन

मुरहू के चमराटोली मैदान में आयोजित मुरहू चैंपियन लीग सीजन वन का समापन हो गया.
खूंटी. मुरहू के चमराटोली मैदान में आयोजित मुरहू चैंपियन लीग सीजन वन का समापन हो गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एफवाइसी कर्रा ने एएम सेल्स खूंटी की टीम को पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एफवाइसी कर्रा ने छह विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाये. इसमें सबसे अधिक सहाय ने 11 बॉल पर 32 रन बनाये. जवाबी पारी में उतरी एएम सेल्स की टीम 16 रन से पीछे रह गयी. टीम छह विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी. समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे पहले मैच के दौरान सांसद कालीचरण मुंडा मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने बल्लेबाजी में अपना हाथ भी आजमाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










