रोहिण सिंह मुंडा के निधन पर सांसद ने जताया शोक
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

रोहिण सिंह मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन
बुंडू सांसद कालीचरण मुंडा ने पंच परगना क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोहिण सिंह मुंडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि रोहिण सिंह मुंडा जीवनभर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे. उन्होंने पंच परगना क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता, जन सरोकार और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका निधन समाज एवं कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










