सप्तरात्रि मेले से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

कोठारी बंधु चौक स्थित मैदान में चल रहे सप्त रात्रि मेला से बाइक चोरी हो गयी.
तमाड़.
कोठारी बंधु चौक स्थित मैदान में चल रहे सप्त रात्रि मेला से बाइक चोरी हो गयी. अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात लगभग 10 बजे स्कूल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली. मामले में बाबईकुड़ी निवासी शिशुपाल स्वांसी ने तमाड़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि वह रात 9:30 बजे मेला देखने के लिए आया था. अपनी मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01 वाय 5951 को सड़क किनारे पार्क कर मेला परिसर में चला गया. जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक नहीं थी. इधर, मेला कमेटी ने कहा कि अलग से वाहन स्टैंड की व्यवस्था की गयी है. स्टैंड में कार, बाइक और साइकिल सुरक्षित रखी जा सकती थी. उन्होंने मेला में आनेवाले लोगों से अपने वाहनों को निर्धारित स्टैंड में ही पार्क करने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










