विद्यार्थियों में जल्द पोशाक बांटने का निर्देश

Updated at : 04 Mar 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों में जल्द पोशाक बांटने का निर्देश

सदर प्रखंड के सीएम उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में मंगलवार को मार्च का मासिक गुरु गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

खूंटी.

सदर प्रखंड के सीएम उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में मंगलवार को मार्च का मासिक गुरु गोष्ठी हुई. प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने प्रखंड के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक से कहा कि जिन बच्चों को पोशाक नहीं मिला है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे तुरंत दूर कर लें. सभी विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध करायें. विद्यार्थियों का अपार आईडी जेनरेट करें. एनीमिया की गोली सभी विद्यार्थियों को समय पर दें. उन्होंने ई-कल्याण पोर्टल में छात्रवृत्ति के लिए शत प्रतिशत योग्य विद्यार्थियों का पंजीयन और सत्यापन करने का निर्देश दिया. वहीं स्कूल में छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने, साइकिल वितरण करने और खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए कहा. बीईईओ ने आठवीं और नौवीं बोर्ड की परीक्षा, आयुष्मान कार्ड, नामांकन सहित अन्य को लेकर भी निर्देश दिया. मौके पर मुख्य रूप से बीपीओ अजय कुमार राम, अनिता लकड़ा, गौरव कुमार, अंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola