राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की सांकेतिक हड़ताल, प्रदर्शन

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 09 Mar 2026 6:10 PM

विज्ञापन

तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रखंड कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा आहूत तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया. रांची मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक ने बताया कि पिछले छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिससे मनरेगा कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति खराब हो गयी है. विभाग से मनरेगा कर्मचारियों के स्थायीकरण, समायोजन, सामाजिक सुरक्षा, मानदेय वृद्धि आदि के मुद्दों पर सरकार ने चुप्पी साध ली है. उधर केंद्र ने भी मनरेगा को बंद कर जीरामजी का शुरू कर रही है. लेकिन इसमें भी मनरेगा कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी की बताया जा रहा है. क्या 17-18 वर्ष कार्य करने के पश्चात भी हमें स्थायी नहीं करना चाहिए था. क्या अब भी हमलोग संविदा कर्मचारी ही कहलायेंगे. इन्ही सब सवालों के साथ सभी मनरेगा कर्मचारी सम्पूर्ण झारखंड में आज से तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल पर है. यदि सरकार हमारी नहीं सुनती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. सोनाहातू प्रखंड परिसर के धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक, पंखराज सिंह मुंडा, शंकर सेठ, कृष्णा उरांव, प्रदीप महतो, सौरभ मुखर्जी, सष्ठी बड़ाईक, अक्षय महतो, तपन मंडल, सुन्दरसाय महतो, नीतीश हाजरा एवं राम सिंह मुंडा आदि शामिल थे. फोटो 1. सांकेतिक धरना प्रदर्शन पर बैठे मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola