ग्रामसभा में शामिल हुए विधायक, समस्याओं से अवगत हुए

Updated:
विज्ञापन
ग्रामसभा में शामिल हुए विधायक, समस्याओं से अवगत हुए

सिमगड़ा (गढ़ाटोली) गांव में आयोजित ग्रामसभा में गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड की उड़ीकेल पंचायत अंतर्गत सिमगड़ा (गढ़ाटोली) गांव में आयोजित ग्रामसभा में गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया. ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़क तथा पुल निर्माण की मांग की. विधायक सुदीप गुड़िया ने आगामी वित्तीय वर्ष में आवश्यक फंड उपलब्ध करा कर पानी, सड़क और पुल से संबंधित योजनाओं पर तेजी से कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया. कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है तथा ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने सिमगड़ा और गरगंजी होते हुए सोसो को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग और वहां पुल निर्माण का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में इस पथ और पुल का निर्माण शुरू किया जायेगा. मौके पर उड़ीकेल मुखिया छत्रि हेमरोम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, ग्राम प्रधान जोसफ आईंद, ग्रामसभा अध्यक्ष लाजरूस आईंद, ग्राम पहान रफाईल आईंद, गरगंजी ग्राम प्रधान सोमरा आईंद, उप मुखिया कलेमेंसिया आईंद, सहदेव आईंद सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola