कर्रा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, लापता नाबालिग को 24 घंटे के अंदर किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया बरामद

कर्रा थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने हजारीबाग से 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

कर्राः कर्रा थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया. प्रखंड क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने हजारीबाग के चुरचु थाना क्षेत्र से बरामद किया है. उसे बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

जानकारी के अनुसार कर्रा थाना क्षेत्र से 20 जुलाई की दोपहर ढाई बजे नाबालिग अपने घर से मेहमानी के लिए कर्रा जाने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची. परिजनों ने खोजबीन शुरू किया.

जिसके बाद उसका कहीं पता नहीं चलने के बाद 21 जुलाई को पुलिस ने कर्रा थाना को उसके लापता होने की सूचना दिया. जिसके बाद कर्रा पुलिस सक्रिय हो गयी. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर उसका पता लगाया.

जिसके बाद कर्रा पुलिस ने हजारीबाग पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर उसे 21 जुलाई को ही शाम में सकुशल बरामद किया. उसकी बरामदगी के बाद पुलिस ने उसकी चिकित्सीय जांच कराई.

जिसके बाद उसे कानूनी औपचारिकता पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया गया. बालिका के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. इधर जिला पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने का अपील की है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola