ePaper

कामरेड विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो का स्मृति दिवस मनाया गया

Updated at : 18 Dec 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
कामरेड विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो का स्मृति दिवस मनाया गया

कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं और अलग झारखंड के स्वप्नद्रष्टा बिनोद बिहारी महतो के 34वें स्मृति दिवस

विज्ञापन

बुंडू. भाकपा माले के तत्वावधान पर लोकतांत्रिक भारत के स्वप्नद्रष्टा भाकपा माले के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं और अलग झारखंड के स्वप्नद्रष्टा बिनोद बिहारी महतो के 34वें स्मृति दिवस को ताऊ बुंडू में संकल्प दिवस के रूप में संयुक्त रूप से मनाया गया. दोनों दिवंगत नेता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गयी. जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा आज हम साथी विनोद मिश्रा व बिनोद बिहारी को याद करते हुए साथ-साथ कम्युनिस्ट आंदोलन व झारखंड के आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को भी याद कर रहे है. वोटर धोखाधड़ी का औजार एसआईआर हो या शिक्षा से बाहर करनेवाला एनइपी थोपा जा रहा है. जंगल जमीन, शिक्षा -रोजगार और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूती देने के लिए हमें पार्टी संगठन को और अधिक गतिशिल, संगठित, अडिग और जुझारू बनाने का संकल्प लेना है. कार्यक्रम में दुखदेव मुंडा, रामेश्वर मुंडा, दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, सिमैला मुंडा, दिगम्बर मुंडा, ठाकुरा मुंडा, भीष्म महतो, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, पुष्कर मुंडा, नानासाय मुंडा, प्रधान मुंडा, बिष्णु मुंडा व बुधनलाल मुंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola