टीबी मुक्त अभियान के तहत मेडिकल कैंप आयोजित
टीबी मुक्त अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी तमाड़ में टीबी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.
तमाड़. टीबी मुक्त अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी तमाड़ में टीबी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप का उद्देश्य टीबी से संबंधित जागरूकता फैलाना तथा टीबी रोगी व उनके परिजनों की जांच एवं उपचार करना था. स्क्रीनिंग का कार्य पूर्व से ही सीएचओ व एएनएम द्वारा संपन्न कराया गया था. जिसके अंतर्गत टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की गयी. कैंप में एएफबी एक्स-रे आईजीआरए एचआईवी सीबीसी आदि की जांच करायी गयी. कुल 53 मरीजों को आरकेएचएमएस रिसर्च केयर सेंटर द्वारा गोद लिया गया एवं फूड बास्केट का वितरण किया गया. रोगियों का फूड बास्केट वितरण प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा किया गया. कैंप में डॉ. जफर एकबाल, डॉ. सुनीता प्रेमा एक्का, डॉ. निखत परवीन, डॉ. कुसुम, नवीन एलेक्जेन्डर दादेल, देवानन्द प्रसाद, एसटीएलएस, सीएचओ, एएनएम, बीएएम संबंधित क्षेत्रीय सहिया एवं अन्य पारा मेडिकल कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








