तोरपा में बाबा साहब की जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
तोरपा में बाबा साहब की जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

प्रखंड में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. तोरपा प्रखंड के अम्मापकना में भाजपा तोरपा मंडल द्वारा बाबा साहब की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता की अगुवाई में भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर सुबोध गुप्ता ने कहा की डॉ भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और भारत में सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया. इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, रामधन साहू, बोधो साहू, गोबर्धन, सत्यम, आकाश, खुशी, माधुरी आदि उपस्थित थे.

गांधी नगर :

गांधीनगर तोरपा डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर बीरु नायक, जगदेव नायक, सुदर्शन नायक, करण राजक, राजेश नायक, बलराम प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विहिप :

आंबेडकर नगर तोरपा में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनायी गयी. बजरंग दल कार्यकर्ता कन्हैया कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया. लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित विहिप के खूंटी जिला सह मंत्री एमपी सिंह ने कहा कि आंबेडकर नगर में जल्द डॉ भीमराव की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मौके पर करण राजक, कन्हैया कुमार, जगदेव नायक, अनिल राम, अरुण कुमार, राजकुमार दास, मोहित, सुदर्शन नायक, बीरु नायक, ऋषभ षारंगी, अनिल, विजय यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola