लगातार बारिश से गिरे कई घर
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है
विज्ञापन
रनिया.
प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. कई गांवों में मिट्टी के बने घर गिर रहे हैं. रनिया प्रखंड के लोवा गांव में जोहन होरो और किशोर सिंह का कच्चा मकान बारिश से गिर गया. बलंकेल गांव में भी मालती देवी और जानकी देवी का घर गिर गया. घर के क्षतिग्रस्त होने से इन परिवारों के सामने अपना सिर छुपाने की परेशानी आ गयी है. जोहन होरो ने बताया कि घर गिरने के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ पड़ोसियों के घर शरण लेनी पड़ी है. उन्होंने छप्पर के बचे-खुचे खपड़ों को पड़ोसियों की मदद से इकट्ठा कर सुरक्षित रखा है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो और भी कई कच्चे मकान गिर सकते हैं. बुधवार को भी बनई मुंडाटोली निवासी अंदी कंडुलना, जापुत झोराटोली के महेंद्र झोरा और जापुत के दयाल कंडुलना के मकान गिर गये थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










