सरना झंडा गड़ी सह स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

कर्रा प्रखंड की छाता पंचायत अंतर्गत छाता गांव में रविवार को 13वां सरना झंडा गड़ी सह स्थापना दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. कर्रा प्रखंड की छाता पंचायत अंतर्गत छाता गांव में रविवार को 13वां सरना झंडा गड़ी सह स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धर्म गुरुओं ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और प्रकृति आराधना से की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी रामसूर्या मुंडा उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि झंडा गाड़ी कार्यक्रम केवल परंपरा नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गहरी आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सामूहिक पूजा समाज की एकजुटता और भाईचारे को सुदृढ़ करती है. ग्रामीणों ने सरना स्थल पर पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी की समस्या रखी. विधायक ने शीघ्र पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. वहीं सरना स्थल की घेराबंदी, धूमकुड़िया निर्माण और पौधारोपण कराने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में ऊषा धान, सुशील पाहन, शेख फिरोज, वीरेंद्र सिंह, सुखराम सरूकद सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola