भूत-पिचास के साथ निकाली जायेगी शिव बारात

Updated at : 24 Feb 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
भूत-पिचास के साथ निकाली जायेगी शिव बारात

जिले में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए जिले में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए जिले में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम, खूंटी स्थित महादेव मंडा और खूंटी थाना परिसर में पुलिस परिवार द्वारा महाशिवरात्रि पूजा का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा अन्य शिवालयों में भी विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. आम्रेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए आम्रेश्वर धाम परिसर की साफ-सफाई कर विशेष सजावट की जा रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर आम्रेश्वर धाम परिसर में बुधवार की सुबह पांच बजे से पूजा एवं अभिषेक, सुबह नौ बजे से कीर्तन भजन, दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण और शाम सात बजे से शृंगार व रुद्राभिषेक किया जायेगा. महासमिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष से अधिक भक्तों की अंगराबाड़ी पहुंचने की संभावना है. इसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है.

महादेव मंडा में होंगे कई कार्यक्रम

खूंटी के महादेव मंडा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव मंडा में पूजा एवं भंडारा का आयोजन होगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में बने नवनिर्मित धर्मशाला का मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा उद्घाटन करेंगे. वहीं शाम में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. महादेव मंडा प्रबंध समिति के अध्यक्ष बड़ाइक पुरूषोत्तम सिंह ने बताया कि महाषिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण पर है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन का कार्य पूरा किया गया है.

थाना परिसर से निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि के अवसर पर खूंटी थाना परिसर से शिव बारात निकाली जायेगी. इससे पूर्व पुलिस परिवार खूंटी द्वारा थाना परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को थाना परिसर स्थित मंदिर में कलश स्थापना कर 24 घंटे का अष्टयाम किया जायेगा. वहीं प्रसाद वितरण भी किया जायेगा. शिव बारात थाना परिसर से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुये महादेव मंडा परिसर पहुंचेगी. जहां शिव बारात का स्वागत किया जायेगा और रात में शिव विवाह संपन्न किया जायेगा. कार्यक्रम में एसपी अमन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और शहरवासी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola