मानसिक बीमारी से अधिकार खत्म नहीं होते, खूंटी में 50 लोगों को दी कानूनी सहायता की जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में जानकारी देते वक्ता | Prabhat Khabar Network
खूंटी सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों के कानूनी अधिकारों और सहायता के बारे में जानकारी दी गई.
खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरूवार को सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यक्तियों के कानूनी अधिकार, सम्मानजनक जीवन, उपचार, पुनर्वास तथा उन्हें उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दिया गया.
आपके शहर में
एलएडीसी चीफ राजीव कमल ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों और उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से बताया. कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या किसी व्यक्ति के अधिकारों को समाप्त नहीं करती ऐसे व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक कानूनी एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए.
कार्यक्रम में उपस्थित मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित लगभग 40-50 व्यक्तियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया. मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक, पीएलवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: शरीर में दर्जनों त्रिशूल, जीभ-गाल में छेद- अड़की में मां मनसा की भक्ति देखने उमड़ी भीड़
ये भी पढ़ें: तोरपा बस स्टैंड का सामुदायिक शौचालय हुआ दुरुस्त, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए