राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस का संकल्प, 21वीं सदी के भारत के सपने को आगे बढ़ाने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सांसद | Prabhat Khabar Network

खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सांसद के आवासीय कार्यालय परिसर में गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी. वहीं सभी ने राजीव गांधी के 21वीं सदी के भारत का सपना को आगे बढ़ज्ञने का संकल्प लिया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया. सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे. जिसके चलते आज देश हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसरित होती जा रही है. उसके बताऐ रास्ते पर चल कर ही देश हमेशा ऊंचाई की दहलीज पर आज पहुंच चुकी है. जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर युग, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण की दिशा दी.

उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत है. मौके पर पीटर मुंडू, रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्र, गुलाम गौस, प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो, सुमन देवी, अजय साहू, जुनैद अहमद सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: तोरपा में भारी बारिश का असर, पुल पर चढ़ा कारो नदी का पानी; जलप्रपातों में तेज बहाव

ये भी पढ़ें: खूंटी के तीन जांबाज पुलिसकर्मियों को मिली आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, SP ने सितारे लगाकर किया सम्मानित


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola