एकलव्य विद्यालय में कब शुरू होगी पढ़ाई? 40-50 बच्चे तीन महीने से कर रहे इंतजार

Updated:
विज्ञापन

जिप सदस्य और पूर्व मुखिया ने प्राचार्य से किया मुलाकात | Prabhat Khabar Network

खूंटी के कर्रा एकलव्य विद्यालय में नामांकन के बाद छात्रों को वापस लौटाने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है.

विज्ञापन

खूंटी. कर्रा एकलव्य विद्यालय में लगभग 40-50 बच्चों का नामांकन कर लिया गया है. उनका टीसी भी जमा करा लिया गया है और ढाई महीने पहले विद्यार्थियों को बुला लिया गया. इसके बाद उन्हें पानी, बिजली, बेड की कमी बताकर लौटा दिया गया. विद्यार्थियों के इस समस्या को लेकर गुरूवार को खूंटी जिला परिषद सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील संगा और पूर्व मुखिया भदवा मुंडा ने स्कूल के प्राचार्य शशि कुमार सिन्हा से मुलाकात किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य से सरकार को खत लिखकर स्कूल में जो भी कमियां है उन्हें दूर करने का मांग करने के लिए कहा. कहा बच्चों को असुविधा नहीं होनी चाहिये. उनके भविष्य पर असर नहीं पड़ने दें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र जमा कर उन्हें बार-बार वापस भेजा जा रहा है. इसके कारण तीन महीने से उनकी पढ़ाई खराब हो रही है.

जिला परिषद सदस्य सुषील संगा ने कहा कि करोड़ो रूपये की लागत से स्कूल का भवन बनाया गया और बच्चों को सुविधा नहीं मिल रही है. उन्होंने जिला प्रषासन से जल्द कार्रवाई कर बच्चों का पढ़ाई शुरू करने का मांग किया. इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने बताया कि कर्रा एकलव्य विद्यालय में तोरपा के भी छात्र पढ़ते थे.

अब वहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो गयी है. तोरपा एकलव्य विद्यालय में बिजली नहीं है. एग्रीमेंट का प्रोसेस चल रही है. जल्द ही तोरपा के विद्यार्थियों को तोरपा एकलव्य में शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसके बाद सामान्य रूप से कक्षा संचालित होगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड SIR पर बड़ा असर,अधिकारियों की सेवा खत्म, 63 लाख मतदाताओं को नोटिस

ये भी पढ़ें: मानसिक बीमारी से अधिकार खत्म नहीं होते, खूंटी में 50 लोगों को दी कानूनी सहायता की जानकारी


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola