नगर पंचायत में चलेगा एक पेड़ मां के नाम अभियान

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत में चलेगा एक पेड़ मां के नाम अभियान

नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अमृत मिशन 2.0 के तहत एक पेड़ मां के नाम वूमेन फॉर टी कैंपेन की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अमृत मिशन 2.0 के तहत एक पेड़ मां के नाम वूमेन फॉर टी कैंपेन की शुरुआत की गयी. अभियान के तहत पहले चरण में स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने पांच चिह्नित स्थानों का दौरा किया. इसमें उन्होंने स्थलीय स्थिति का निरीक्षण किया. उन्हें पौधरोपण स्थलों से परिचित कराया गया. वहीं, पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया गया. नगर प्रबंधक विनित कुमार ने बताया कि पौधरोपण के दो साल तक महिला समूह ही पौधों की देखभाल करेंगी. अभियान के द्वितीय चरण में पांच जून से 31 अगस्त तक एक हजार पौधे लगाये जायेंगे. जिन स्थानों पर पौधरोपण किया जायेगा उनमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परिसर, मनोरंजन पार्क, कमंता जलाशय मुख्य रूप से शामिल हैं. मौके पर नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविका सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Munna Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola