खूंटी की दवा दुकानें रहीं बंद, प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
खूंटी की दवा दुकानें रहीं बंद, प्रदर्शन

खूंटी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले की दवा दुकानें बंद रहीं.

विज्ञापन

खूंटी. दवा व्यवसायियों के केंद्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को खूंटी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले की दवा दुकानें बंद रहीं. एसोसिएशन ने स्थानीय भगत सिंह चौक में प्रदर्शन किया. जिसमें दवा व्यवसायियों ने कहा कि बड़े कॉरपोरेट संस्थान डिस्काउंट देकर दवाओं की बिक्री की जा रही है. जिससे पारंपरिक दवा कारोबार का संतुलन बिगड़ रहा है. प्रिस्क्रिप्शन का गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है. उन्होंने सरकार से ई-फार्मेसी पर सख्त नियम लागू करने तथा छोटे दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने की मांग की. मौके पर खूंटी के विभिन्न दवा दुकानों के संचालक उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola