दीघा में डूबने से खूंटी के युवक की मौत
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

मारंगहादा थाना क्षेत्र के जोजोहातू गांव निवासी शालिग्राम महादेव मानकी (22) की समुद्र में डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
खूंटी.
मारंगहादा थाना क्षेत्र के जोजोहातू गांव निवासी शालिग्राम महादेव मानकी (22) की समुद्र में डूबने से मौत हो गयी. वह स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी के पौत्र थे. उनके पिता गोवर्धन सिंह मानकी खूंटी जिला मानकी संघ के अध्यक्ष हैं. शालिग्राम महादेव मानकी अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए पश्चिम बंगाल के दीघा गये थे. दीघा में गुरुवार को नहाने के क्रम में वह डूबने लगा. तत्काल उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. उनके निधन पर पूर्व सांसद के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने दुःख प्रकट किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










