खूंटी में लावारिस पिकअप वैन से 80 किलो गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
पिकअप वैन की जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पिकअप वैन की जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

खूंटी में रांची-खूंटी मार्ग पर लावारिस पिकअप वैन से 80 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस फर्जी नंबर प्लेट और तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

खूंटी: रांची-खूंटी मार्ग में बिरसा मृग विहार के समीप जंगल किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप वैन से करीब 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची खूंटी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पायी गयी है, जबकि फास्टैग (FASTag) स्टिकर भी उखाड़ दिया गया था. पुलिस पूरे मामले को तस्करी के संगठित नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है.

टायरों के नीचे छिपा था 80 किलो गांजा

जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल किनारे सड़क पर करीब एक सप्ताह से खड़ी एक संदिग्ध पिकअप वैन को देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर एनडीपीएस थाना प्रभारी मनीदीप, रामदेव यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे. वाहन की सघन तलाशी लेने पर डाले में रखे पुराने कबाड़ के टायरों के नीचे छिपाकर रखे गये गांजे के कई पैकेट बरामद हुए. बरामद गांजे का वजन करीब 80 किलोग्राम बताया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

फर्जी नंबर प्लेट, फास्टैग भी उखाड़ा गया

एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पायी गयी है. इसके अलावा वाहन के विंडस्क्रीन पर लगा फास्टैग (FASTag) स्टिकर भी उखाड़ दिया गया था, जिससे उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया. पुलिस को आशंका है कि पिकअप वैन चोरी की हो सकती है. संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस की सख्ती या किसी तकनीकी खराबी के कारण तस्कर वाहन को जंगल किनारे छोड़कर फरार हो गये. फिलहाल पुलिस वाहन के वास्तविक मालिक का पता लगाने के साथ-साथ गांजा तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क की पहचान में जुटी है. मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola