खूंटी नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन आज से

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 6:12 PM

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ खूंटी में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल भी बज गया है.

विज्ञापन

खूंटी. नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ खूंटी में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल भी बज गया है. चुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. चुनाव के तहत बुधवार को अधिसूचना जारी की गयी. वहीं 29 जनवरी से नाम निर्देशन की शुरुआत होगी. इसकी अंतिम तिथि चार फरवरी है. पांच फरवरी को नामों की स्क्रूटनी की जायेगी. छह फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. सात फरवरी को निर्वाचन प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जायेगा. 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा. वहीं 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी. बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव में हिस्सा लेनेवाले उम्मीदवारों को नगर पंचायत के सभी बकायों का अनापत्ति लेना होगा. नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर में किया जायेगा. इसके लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के लिए भवन चिह्नित किया गया है. चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिकतम पांच लाख और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी अधिकतम एक लाख रुपये खर्च कर सकेंगे. मतदान के लिए कुल 30 मतदान केंद्र हैं. जिसमें तीन बूथ अति संवेदनशील हैं. चुनाव में 21 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. उनका शहरी क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के लिए वज्रगृह और मतगणना हॉल कृषि उत्पादन बाजार समिति कदमा को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराया जायेगा. एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के सारे इंतजाम किये गये हैं. चुनाव में कुल 30 पुलिस अधिकारी, 38 हवलदार और 212 जवान लगाये जायेंगे. जरूरत पड़ने पर और सुरक्षाकर्मी लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जायेगी.

आवश्यक जानकारी

कुल वार्ड- 19

कुल मतदान केंद्र- 30

कुल मतदान केंद्र भवन- 20

कुल बीएलओ- 30

कुल मतदाता- 28719

पुरूष मतदाता- 13672

महिला मतदाता- 15047

उपलब्ध मतपेटियां- 102आरक्षण रोस्टर-

अध्यक्ष- अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित

वार्ड पार्षद

वार्ड संख्या 01- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 02- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 03- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 04- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 05- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 06- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 07- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 08- अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्य

वार्ड संख्या 09- अनुसूचित जाति- अन्य

वार्ड संख्या 10- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 11- अनुसूचित जनजाति- अन्य

वार्ड संख्या 12- अनुसूचित जनजाति- अन्य

वार्ड संख्या 13- अनुसूचित जनजाति- महिला

वार्ड संख्या 14- अनुसूचित जनजाति- महिला

वार्ड संख्या 15- अनारक्षित- महिला

वार्ड संख्या 16- अनुसूचित जनजाति- अन्य

वार्ड संख्या 17- अनारक्षित- अन्य

वार्ड संख्या 18- अनुसूचित जनजाति- अन्य

वार्ड संख्या 19- अनुसूचित जनजाति- महिला

निर्वाची पदाधिकारी

अध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर मुंडा, अपर समाहर्ता, खूंटी.

वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 01 से 05) के लिए दीपेश कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, खूंटी

वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 06 से 10) के लिए शिशिर कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, खूंटी

वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 11 से 15) के लिए अरविंद कुमार ओझा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, खूंटी

वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 16 से 19) के लिए प्रमोद राम, जिला कल्याण पदाधिकारी, खूंटी

———-

पांच फरवरी को होगी नामों की स्क्रूटनी, छह फरवरी वापस लेने की अंतिम तिथि, सात फरवरी को प्रतीक चिह्न का आवंटन, 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा, 27 फरवरी को मतगणना की जायेगीB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola