खूंटी क्लब ने करायी प्याऊ की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
खूंटी क्लब ने करायी प्याऊ की व्यवस्था

खूंटी क्लब ने भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को क्लब गेट के बाहर प्याऊ का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी क्लब ने भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को क्लब गेट के बाहर प्याऊ का शुभारंभ किया. इस प्याऊ का उद्घाटन क्लब के सचिव गणपत कुमार भगत ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर गणपत कुमार भगत ने कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है. उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है. उन्होंने कहा कि खूंटी क्लब हमेशा ऐसे जनहित कार्यों में आगे रहा है और आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा. उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने क्लब के इस पहल की सराहना की. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद,उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संगठन सचिव प्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, महेश चौधरी, मनोज लहकार, श्यामकिशोर भगत, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुदामा साहू समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola