खूंटी के आलोक आइंद की गोवा में मौत, वापस लाने में मदद करेगा श्रम विभाग

प्रवासी श्रमिकों की भीड़.
Khunti Boy Dead in Goa: परिवार को बिना बताये दोस्तों संग नौकरी की तलाश में गोवा पहुंचे खूंटी के एक युवक की मौत हो गयी है. आर्थिक तंगी की वजह से परिवार गोवा से आलोक आइंद का शव लाने में असमर्थ है. प्रशासन से मदद मांगी है. श्रम विभाग ने परिवार की मदद का आश्वासन दिया है. विमान से आलोक का शव रांची लाया जायेगा. उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
Table of Contents
Khunti Boy Dead in Goa: झारखंड के खूंटी जिले के एक प्रवासी श्रमिक की गोवा में मौत हो गयी है. उसका शव गोवा से लाने में उसका परिवार असमर्थ है. आलोक आइंद अपनी बहन को बताये बगैर अपने दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में गोवा चला गया था. वहां उसकी मौत हो गयी. अब परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि आलोक का शव वापस लाने में उनकी मदद की जाये.
परिवार ने श्रम विभाग से मांगी है वित्तीय सहायता
परिवार ने कहा है कि धन के अभाव में वे आलोक का शव गोवा से वापस नहीं ला सकते. इसके बाद झारखंड श्रम विभाग उसकी मदद के लिए आगे आया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. खूंटी की उपायुक्त (डीसी) आर रोनिता ने बताया कि गरीब परिवार की समस्या के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने श्रम विभाग से वित्तीय सहायता की व्यवस्था करने को कहा.
जरियागढ़ के सिमटीमाडा का रहने वाला था आलोक
डीसी ने कहा, ‘हमें गरीब परिवार की समस्या के बारे में पता चला, जिसके बाद गोवा से मृत प्रवासी श्रमिक के शव को वापस लाने के लिए श्रम विभाग से वित्तीय सहायता की व्यवस्था करने को कहा गया है.’ खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सिमटीमाडा निवासी आलोक आइंद (27) अपनी बहन को बताये बिना इस साल अगस्त में अपने दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में गोवा चला गया था. उसके माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत के बाद पड़ रहे दौरे
मृतक की बहन स्वर्णलता आइंद ने कहा, ‘मेरे भाई के पास मोबाइल फोन नहीं था और नौकरी मिलने के बाद उसने मोबाइल फोन का इंतजाम किया. उसने फोन करके एक निजी निर्माण कंपनी में नौकरी लगने के बारे में जानकारी दी थी. मंगलवार शाम को ठेकेदार ने हमें बताया कि आलोक को सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत के बाद दौरे पड़ रहे थे. उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मडगांव के एक अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.’
Khunti Boy Dead in Goa: श्रम विभाग का ठेकेदार से हो गया है संपर्क
उसने बताया कि अपने माता-पिता की मौत के बाद वह उनके खेतों में काम करती थी, जबकि उसका भाई नौकरी की तलाश कर रहा था. प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ (झारखंड श्रम विभाग के अधीन कार्यरत) की टीम लीडर शिखा लकड़ा ने बताया कि गोवा में निजी ठेकेदार से संपर्क स्थापित हो गया है.
शव को विमान से भेजा जायेगा झारखंड
लकड़ा ने कहा, ‘ठेकेदार ने शव को विमान से रांची भेजने के लिए कुछ राशि वहन करने पर सहमति जतायी है. श्रम विभाग मृतक के परिजनों तक शव पहुंचाने में हुए शेष खर्च का जल्द ही भुगतान करेगा.’ स्वर्णलता ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि पोस्टमार्टम हो गया है और शव को विमान से झारखंड भेजा जायेगा.
आलोक की बहन ने गोवा पुलिस को लिखी थी चिट्ठी
स्वर्णलता ने कहा, ‘हम परिवहन कंपनी को 17,000 रुपए का भुगतान करेंगे और शव के रांची पहुंचने के बाद राज्य श्रम विभाग यह राशि हमें वापस कर देगा.’ इससे पहले बुधवार को स्वर्णलता ने मडगांव पुलिस को एक पत्र लिखकर बताया था कि उनका परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. उनके माता-पिता का निधन हो चुका है. इस कारण वे शव को झारखंड लाने के लिए गोवा जाने में असमर्थ हैं.
इसे भी पढ़ें
धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्लीपर का ढेर ढहा, सेल्फी ले रहे छात्र की मौत, एक घायल
झारखंड में 24 घंटे में हुई 401 फीसदी अधिक वर्षा, राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिमी बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




