केसीए लिटिल स्टार की टीम 73 रन से विजयी

Updated:
विज्ञापन
केसीए लिटिल स्टार की टीम 73 रन से विजयी

बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता : पीपीसी और केसीए लिटिल स्टार के बीच हुआ मैच

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पीपीसी और केसीए लिटिल स्टार के बीच मैच खेला गया. जिसमें केसीए लिटिल स्टार की टीम 73 रन से मैच जीत गयी. पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए लिटिल स्टार की टीम 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक प्रतीक सहदेव ने 55 रन बनाये. अंकित कुमार ने 33, वेदांश आर्य ने 31, निहाल कुमार ने 25 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में पीपीसी की ओर से हर्षित कुमार गंजू, दिव्यांशु यादव, प्यारे पाहन ने दो-दो विकेट लिये. आर्यन शर्मा और आरव मिश्रा ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपीसी की टीम 115 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक गौरव कुमार ने 41, आर्यन शर्मा और आरव मिश्रा में 1 -15 रन बनाये. गेंदबाजी में केसीए लिटिल स्टार की ओर से निहाल कुमार चार, वेदांश आर्य तीन, आदित्य मनीष दो और हिमांशु राज एक ने विकेट लिये. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वेदांश आर्य को दिया गया.

बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता : पीपीसी और केसीए लिटिल स्टार के बीच हुआ मैचB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola