कर्रा के डुफु में झामुमो की बैठक

Updated:
विज्ञापन
कर्रा के डुफु में झामुमो की बैठक

झामुमो की बैठक जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में बीएलए -टू गठन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

कर्रा. प्रखंड के डुफु गांव में शनिवार को झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में बीएलए -टू गठन को लेकर बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने एकमत होकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने तथा बीएलए-टू के शीघ्र गठन निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड के वैसे पार्टी पदाधिकारियों को चिह्नित करने को कहा गया जो निष्क्रिय हैं. निष्क्रिय लोगों को हटा कर नये पदाधिकारियों का चयन करने को लेकर भी चर्चा की गयी. बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाडी, केंद्रीय सदस्य भोला लाल, मकसूद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, तौकीर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, मोजीर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन मुंडा, उपेंद्र पहान, लक्की खान, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, शंभू शर्मा, बीजू सोनी, शिशिर टोपनो, पूनम बारला, केलेमेसिया ओड़या, नीलमणि आईंद, जोशफिना आईंद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola