झारखंड की माटी की पार्टी है झामुमो
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झामुमो की पंचायत समितियों का गठन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, तोरपा.
झामुमो खूंटी जिला के संयोजक प्रमुख जुबैर अहमद के निर्देशानुसार मोर्चा की विभिन्न पंचायत समितियों का गठन किया गया. तोरपा प्रखंड के फटका पंचायत समिति का गठन शुक्रवार को किया गया. साथ ही कर्रा प्रखंड के जरियागढ़, बकसपुर, उड़ीकेल, लिमड़ा, गोविंदपुर तथा डहकेला पंचायत समिति का गठन किया गया. फटका पंचायत में सर्वसम्मति से अरफा गुड़िया को अध्यक्ष बनाया गया. सचिव शिशिर गुड़िया, कोषाध्यक्ष समुएल गुड़िया, उपाध्यक्ष जॉन गुड़िया, सहसचिव पॉवल गुड़िया व मनोज गुड़िया को बनाया गया. बैठक में झामुमो फटका पंचायत के महिला मोर्चा का भी गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष पुष्पा गुड़िया, सचिव अलबिना गुड़िया, कोषाध्यक्ष आसियानी गुड़िया, उपाध्यक्ष सुसारी तोपनो, उपसचिव इलिसाबा गुड़िया व आशा भेंगरा चुने गये. मौके पर तोरपा संयोजक मंडली के रुबेन तोपनो, प्रदीप केशरी, जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, सुमन बोदरा,रोयन गुड़िया आदि उपस्थित थे. कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ पंचायत समिति का अध्यक्ष खेदान लकड़ा, सचिव रोर्बट आइंद, कोषाध्यक्ष ग्रेस गुड़िया, उपाध्यक्ष प्रिया देवी, सह सचिव पुष्पा देवी, उड़िकेल पंचायत का अध्यक्ष शाहदेव भेंगरा, सचिव माधवी मुंडा, कोषाध्यक्ष बंधु तिर्की, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, सह सचिव जीवंती आइंद, बकसपुर पंचायत का अध्यक्ष जोहान आइंद, सचिव सिप्रियान बरला, कोषाध्यक्ष अमृत आइंद, उपाध्यक्ष अनिता कुमारी, सह सचिव सुनिता सुरीन, डेहकेला पंचायत का अध्यक्ष कार्तिक उरांव, सचिव नमजन होरो, कोषाध्यक्ष सुमित किस्पोट्टा, लिमड़ा पंचायत का अध्यक्ष बांका लकड़ा, सचिव राजू किस्पोट्टा, कोषाध्यक्ष खुदिया हेमरोम, गोविंदपुर का अध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव कमल बरला, कोषाध्यक्ष दिवाली मुंडा, उपाध्यक्ष गजाला परवीन, सह सचिव तब्बू परवीन को बनाया गया. जिला संयोजक मंडली प्रमुख जुबैर अहमद ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है. मोर्चा राज्य हित के लिए काम करती है. यही पार्टी राज्य का विकास कर रही है. मौके पर शेख फिरोज, राहुल केशरी, विनोद उरांव, महादेव मुंडा, नमजन होरो, शंभु शर्मा, पौलुस होरो, सुनील होरो, गंदुरा मुंडा, चंदा उरांव, राजेश मुंडा, केलेमेसिया, राजा गोप, संजय यादव, संजीव सिंह, बीजू सोनी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे.झामुमो की पंचायत समितियों का गठनडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










