बजट को पक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने नकारा

झारखंड सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है. सरकार के बजट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं.
खूंटी. झारखंड सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है. सरकार के बजट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं. सत्ता पक्ष ने बजट को काफी सराहा है तो विपक्ष ने बजट को नकारा है. वहीं, आम लोगों में भी सरकार की तारीफ की है तो कई लोगों ने बजट को सिर्फ घोषणा कहा है.हेमंत सरकार ने एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया है. यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है. यह बजट झारखंड की शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और सामाजिक कल्याण को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं, किसानों और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा. संतुलित, समावेशी और विकासोन्मुखी बजट झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की ओर एक बड़ा कदम है.
सुदीप गुड़िया, विधायक तोरपा.
सरकार का यह बजट लोकलुभावन बजट है. यह बजट धरातल पर नहीं उतर पाएगा. कई विभागों का आवंटन 2023-24 में था उसे कम कर दिया गया है. खिलाड़ी, विद्यार्थी, किसानों के लिए कुछ नया नहीं है. बजट से राज्यवासियों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलेगा. मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही गयी है लेकिन खूंटी में नॉलेज सिटी का सपना आज भी अधूरा ही है.दिलीप मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता.
बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है. विशेषकर प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में. यह वृद्धि राज्य सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उच्च व तकनीकी शिक्षा के बजट में मामूली कमी के बावजूद, नये विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्थापना से उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार की उम्मीद है. धरातल पर यह राशि सार्थक होती है या नहीं ये तो सरकार के हाथों में है.सकलदीप भगत, निदेशक श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर.
सरकार का बजट हवा-हवाई है. राज्यवासियों के लिए कुछ भी नया नहीं है. जिस उम्मीद से जनता ने सरकार को चुना उसके अनुसार सरकार ने बजट में कुछ भी नया प्रावधान नहीं किया है. बजट में किसानों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान नहीं किया गया है. किसानों पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिये था. वहीं ग्रामीण विकास पर बिल्कुल भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है. युवा, खेल, रोजगार सहित अन्य समस्याओं के मामले में कुछ नहीं कर सकी.काशीनाथ महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष.
झारखंड सरकार का बजट राज्य को नयी दिशा देने वाला बजट है. राज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है. खूंटी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा से जिलेवासियों को काफी खुशी हुई. सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार से लेकर सभी क्षेत्र में प्रावधान किया है. इस बजट से राज्य तेजी से विकास करेगा.रवि मिश्र, जिलाध्यक्ष कांग्रेस.
राज्य सरकार का बजट सिर्फ घोषणा मात्र है. इससे किसी भी वर्ग को कोई खास लाभ नहीं मिलेगा. भगवान बिरसा मुंडा की धरती में एक मेडिकल कॉलेज के अलावा कुछ भी अलग से घोषणा नहीं की गयी. बजट सिर्फ राज्य की जनता को ठगने वाला है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार का मजबूत प्रावधान देखने को नहीं मिला.आनंद साहू, भाजपा नेता.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




