प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Updated at : 24 Feb 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड की 30वीं वर्षगांठ पर खूंटी बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव

प्रतिनिधि, खूंटी

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड की 30वीं वर्षगांठ पर खूंटी बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा, डॉ रमन, बैंक प्रबंध अनंत कुमार, वरिष्ठ वकील आशुतोष भगत ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर हॉकी बलिया टेटे, कला संसकृति साहित्य के लिए प्रो सुशील कुमार अंकन, खोरठा साहित्य संस्कृति के लिए धनबाद के विनय कुमार तिवारी को बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान, सत्यव्रत ठाकुर, महावीर साहू, विष्णु देव महतो, अनुप कुमार राय, धर्मेंद्रनाथ तिवारी, मुनीश कुमार वर्मा, लक्ष्मी नारायण बड़ाईक को झारखंड सेवा सम्मान, वर्षा लकड़ा, पंकज पांडेय, धनंजय नाथ तिवारी, राणा बनर्जी, अंकिता बासु, सक्षम तिवारी, सिद्धार्थ राय, एगनेस कुमार, प्रार्थना कुमारी को झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड दिया गया. इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष, महासचिव मार्शल बारला, संगठन सचिव प्रशांत कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, सचिव गणेश लोहरा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार घोष, कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर, विश्व नाथ गौंझू सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola