विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का दिया निर्देश

कर्रा के चांपी गांव में गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया पहुंचे.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा के चांपी गांव में गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया पहुंचे. उन्होंने गांव में खुले आसमान के नीचे पढ़ रहे बच्चों को देख कर उनके पास गये. वे भी बच्चों के साथ जमीन में बैठ गये और उनसे बात की. वहीं उन्हें कुछ खाने के लिए दिया. इस दौरान उन्हें बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे हैं. आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं होने के कारण बच्चे खुले में बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं. विधायक ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होंने अनुशंसा पत्र भी जारी किया. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है. जल्द ही चांपी के बच्चों को पक्का और सुसज्जित आंगनबाड़ी भवन मिलेगा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola