मुरहू के कस्तूरबा विद्यालय में एआइ और स्टेम लैब का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
मुरहू के कस्तूरबा विद्यालय में एआइ और स्टेम लैब का उद्घाटन

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आधुनिक एआइ और स्टेम लैब का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आधुनिक एआइ और स्टेम लैब का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि यह लैब जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर के तहत एल्टिस कंपनी के सहयोग और अंक फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित की गयी है. वर्तमान समय में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक भविष्य की दिशा तय कर रही हैं. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है. जिससे वे नवाचार और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकें. उन्होंने छात्राओं को लैब का अधिकतम उपयोग कर नयी तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कक्षा सात से 10 तक की छात्राओं द्वारा तैयार साइंस प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. इसके बाद उपायुक्त ने विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षकों और छात्राओं की संख्या, 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम, भोजन, आवासीय सुविधा और खेल मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की. छात्राओं से संवाद किया. जिसमें विज्ञान शिक्षक की कमी की समस्या सामने आयी. उपायुक्त ने जल्द शिक्षक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola