बच्चियों के अभिभावकों को दी एचपीवी टीका की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
बच्चियों के अभिभावकों को दी एचपीवी टीका की जानकारी

संत अन्ना स्कूल में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

तोरपा. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा में मंगलवार को सवाईकल कैंसर से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चियों के अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुमिता रानी ने कहा कि फिलहाल यह टीका 14 से 15 वर्ष से की छात्राओं को दिया जा रहा है. सरकार इसे मुफ्त में लगवा रही है, ताकि छात्राएं भविष्य में सवाईकल कैंसर से सुरक्षित रह सकें. उन्होंने अपील की कि रेफरल अस्पताल तोरपा में आकर यह टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि टीका पूरी तरह प्रमाणित और परीक्षण किया हुआ है. इससे कोई हानि नहीं होती है, बल्कि यह सर्वाइकल कैंसर से बचाता है. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ नरेंद्र कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने टीका को लेकर कई तरह के सवाल किये. जिसका वहां मौजूद बीडीओ व चिकित्सा पदाधिकारी ने जवाब दिया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर अल्मा बिलूंग, बीपीएम आशीष वर्मा, सिस्टर प्रसिन्ता तोपनो, सिस्टर रोसालिया कुल्लु, किरण प्रभा एक्का, ज्ञान ज्योति इंदवार, संदीप खलखो आदि उपस्थित थे.

संत अन्ना स्कूल में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola