विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रथम कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रथम कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में खूंटी जिला के सभी प्रखंड के अंडर-17 अंडर-19 एकल और युगल वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल बालिका वर्ग में कैथरीन एकेडमी पेलौल की भाव्या कुमारी, युगल बालिका में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस केजीबीवी कर्रा की आरती बाखला और लक्ष्मी कुमारी, अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में पीएमश्री केजीबीवी अड़की की गंगा कुमारी, युगल में उसी स्कूल की करिश्मा कुमारी और अनिता कुमारी, अंडर-17 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय तपकारा के शिवम स्वांसी, युगल में उसी विद्यालय के शिवम स्वांसी और जतीन कुमार साहू, अंडर-19 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय तपकारा, युगल में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रनिया के जोय तोपनो और राहुल पूर्ति विजेता रहे. विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

जिलास्तरीय कैरम प्रतियोगिता का समापनB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola