मतदाताओं में भारी उत्साह, सुबह 6:30 से ही लग गयी थी वोटरों की लाइन

Updated:
विज्ञापन
मतदाताओं में भारी उत्साह, सुबह  6:30 से ही लग गयी थी वोटरों की लाइन

नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष एक और कुल 13 पार्षद पद के लिए सोमवार को चुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया.

विज्ञापन

बुंडू. नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष एक और कुल 13 पार्षद पद के लिए सोमवार को चुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया. वोट डालने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया. प्रात 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन मतदान केंद्र पर सुबह 6.30 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग आने लगे थे. 7:15 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई थी. सर्वाधिक भीड़ मतदान केंद्र संख्या का छह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बुंडू में देखी गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुंडू में 9:00 बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर 3:00 तक कल 55% वोट पड़े. शाम 5:00 बजे लगभग 70 फीसदी तक लोगों ने मतदान किया. वोट डालने के लिए कई लोग लाइन में खड़े थे, इन बूथों में देर शाम तक मतदान की प्रक्रिया चली. मतदान केंद्र संख्या छह में कुल मतदाता 1475 थे, जिसमें 911 वोट डाले गये. रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू के मतदान केंद्र सिंह का आठ पर कल 1286 मतदाता हैं, जहां पर 918 वोट डाले गये. मतदान केंद्र संख्या वन में 1168 वोट है, जिसमें 976 वोट पड़ा. वार्ड नंबर 7 में 930 वोट है, जहां पर 752 वोट डाले गये. बुंडू नगर के पुराना बाजार टोली स्थित भारती विद्यायतन स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. एक मतदान केंद्र में 1178 वोट और दूसरे मतदान केंद्र में 930 वॉट थे, जहां पर 81 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू किस्टो कुमार बेसरा, एलआरडीसी बुंडू छवि बाला बाला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बूंडू ओमप्रकाश, थानेदार इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, अंचल अधिकारी बुंडू हंस हेमराम प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी के अलावा कई डीएसपी और पुलिस अधिकारियों का बल बड़ी संख्या में सभी मतदान केंद्रों में गश्ती करते देखे गए. देर शाम तक अति संवेदनशील रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू में पुलिस अधिकारियों का दल जमा रहा. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola