खूंटी के 64.02 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Updated:
विज्ञापन

खूंटी नगर पंचायत चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. नगर पंचायत चुनाव में शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 64.02 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अधिकतर मतदान केंद्रों में सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू कर दिया गया था. मतदान के पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 12.38 प्रतिशत मतदान किया जा चुका था. इसके बाद 11 बजे तक 26.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. दोपहर एक बजे तक 40.70 प्रतिशत और तीन बजे तक 53.46 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया.

मतदान के बाद सील की गयीं मतपेटियां

पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्र से मतपेटियों को सील किया गया. सील करने की प्रक्रिया मतदान अधिकारी और बूथ एजेंट की उपस्थिति में की गयी. देर रात तक सील कर मतपेटियों को मतदान केंद्र से वज्र गृह तक लाये जाने का सिलसिला जारी थी. जहां 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी. इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद तथा विभिन्न वार्ड के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola