विद्या विहार स्कूल में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
विद्या विहार स्कूल में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में सोमवार को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में सोमवार को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आम, राष्ट्रीय ध्वज, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, जल संरक्षण की आवश्यकता आदि विषय पर निबंध लिखे. प्रतियोगिता में अपन कंडुलना (वेस्ट हाउस), आराध्या (ईस्ट हाउस), मिस्का कुमारी (यूकेजी) अमन आदित्य आनंद ( कक्षा VI) और रुचि सिंह (कक्षा 10) प्रथम स्थान पर रहे. अनुष्का कुमारी (कक्षा II A), चुलबुल साहू (कक्षा III) जेनियस तोपनो(यूकेजी), इशानी कंडुलना (कक्षा VII) और रुनिन कंडुलना (कक्षा IX) द्वितीय स्थान पर रहे. प्रधानाचार्या कविता जायसवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि निबंध लेखन से बच्चों में सोचने-समझने की शक्ति और भाषा शैली का विकास होता है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हिंदी विभाग के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा. वरिष्ठ शिक्षिका रोशनी व महिमा होरो ने निर्णायक की भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola