कीटनाशक खाकर युवती ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
कीटनाशक खाकर युवती ने की आत्महत्या

तपकारा थाना क्षेत्र के कमड़ा बड़का टोली में एक युवती दुरगी कुमारी (22) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

तोरपा. तपकारा थाना क्षेत्र के कमड़ा बड़का टोली में एक युवती दुरगी कुमारी (22) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. वह गुमला जिले की रहनेवाली थी. मिली जानकारी के अनुसार दुरगी मंगलवार को अपने प्रेमी विष्णु से मिलने तोरपा आयी थी. उस दिन से वह विष्णु के घर में ही रह रही थी. विष्णु के परिजनों के अनुसार शनिवार को दुरगी घर जाने की बात कह कर निकली, परंतु कुछ देर बाद लौट आयी. लौटने के बाद वह उलटी करने लगी. उसे तत्काल रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसके पास से कीटनाशक दवा का पाउच भी मिला है.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola