बुंडू घरों में पहुंचाने लगे गैस सिलिंडर

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 31 Mar 2026 5:45 PM

विज्ञापन

बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने गैस गोदाम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बुंडू. गैस सिलिंडर को लेकर लोगों की समस्या को देखते हुए बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने गैस गोदाम का निरीक्षण किया. उन्होंने गैस सिलिंडर गोदाम के संचालक के साथ नगर के विभिन्न वार्ड क्षेत्र में गैस सिलिंडर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया. गैस एजेंसी के संचालक ने नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव के सुझाव और निर्देश पर वाहनों से टोला- मोहल्ले के घर-घर तक पहुंचने का कार्य शुरू किया. अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कहा अब लोगों को गैस सिलिंडर की समस्या नहीं होगी. गैस एजेंसी के संचालक गैस सिलिंडर टंकी लेकर गाड़ियों से घर-घर तक पहुंचने का काम करेंगे. इस मौके पर कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola