संत जोसेफ हाई स्कूल में फ्रेशर्स डे सह प्रतिभा सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन
संत जोसेफ हाई स्कूल में फ्रेशर्स डे सह प्रतिभा सम्मान समारोह

संत जोसेफ उच्च विद्यालय तोरपा में शनिवार को फ्रेशर्स डे सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. संत जोसेफ उच्च विद्यालय तोरपा में शनिवार को फ्रेशर्स डे सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया. कार्यक्रम में नये सत्र में नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा कक्षा आठवीं, नौवीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करनेवाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा कक्षा छह एवं सात के छात्रों को भी उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया गया. मैट्रिक में विद्यालय स्तर में अनुभव कुमार प्रथम, रामदेव कुमार नाग दूसरे तथा प्रभात गुड़िया तृतीय स्थान पर रहे. इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में प्रधानाध्यापक फादर अनिल बिलुंग, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव फादर जेम्स धान, शिक्षक ईस्माइल आईंद, स्नेह संचित भेंगरा, सकलदेव सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर नये कंप्यूटर लैब तथा स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर अनिल बिलुंग तथा सचिव फादर जेम्स धान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola