राजकीय उत्क्रमित उवि बूढ़ाडीह में बाल संसद का चुनाव

Updated:
विज्ञापन
राजकीय उत्क्रमित उवि बूढ़ाडीह में बाल संसद का चुनाव

सत्र 2026-27 के लिए कुल 41 सांसद का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से करते हुए प्रधानमंत्री का चयन किया गया.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्राखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ाडीह में गुरुवार को सत्र 2026-27 के लिए कुल 41 सांसद का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से करते हुए प्रधानमंत्री का चयन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री के रूप में मनीष सिंह मुंडा को चुना गया. इस बाल सांसद प्रधानमंत्री के चुनाव प्रक्रिया में कुल 41 सांसदों में 34 सांसदों ने भाग लिया एवं सात संसद अनुपस्थित रहे. जिसमें से मनीष सिंह मुंडा ने 16 मत प्राप्त कर बाल संसद के प्रधानमंत्री पद पर कब्जा कर लिया. चुनाव को सफल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में विद्यालय के शिक्षिका कीर्ति किरण लकड़ा को पीठासीन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था , इसके अलावा प्रथम चुनाव अधिकारी पूनम कुजूर , द्वितीय चुनाव अधिकारी सुलेखा कुमारी महतो एवं तृतीय चुनाव अधिकारी के रूप में भारती कुमारी पर्यवेक्षक के रूप में अर्जुन सिंह मुंडा एवं सह पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश चंद्र महतो को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया था. चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक मो महबूब, मदन कुमार महतो, प्रवीण प्रसाद, मनोज कुमार, राजकिशोर स्वांसी, बसंत महतो, समर नाथ चैल, श्रीकृष्ण शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola