दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

बघिया गांव के पास रविवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के तांबा से जाम मोड़ जानेवाली सड़क में बघिया गांव के पास रविवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक में सवार कुल पांच लोग घायल हो गये. घायलों में पल्सर एनएस बाइक सवार बघिया गांव निवासी जॉन डांग और बादू गांव निवासी नेहमिया बरजो तथा अपाचे बाइक पर सवार हाजेद गांव निवासी चालक अजीत भेंगरा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरका गांव निवासी नियरजन सांगा और महिमा भेंगरा शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जॉन डांग, अजीत भेंगरा और नेहमिया बरजो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर किया गया. तीनों के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola