पीठासीन पदाधिकारी तथा मतदान पदाधिकारी का प्रथम रेंडमाइजेशन

Updated:
विज्ञापन
पीठासीन पदाधिकारी तथा मतदान पदाधिकारी का प्रथम रेंडमाइजेशन

खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान दलों के गठन को लेकर पीठासीन पदाधिकारी तथा मतदान पदाधिकारी का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान दलों के गठन को लेकर पीठासीन पदाधिकारी तथा मतदान पदाधिकारी का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया. रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शि���ा के अनुरूप किया गया. पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा की उपस्थिति में की गयी. वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

नियंत्रण कक्ष का गठन :

नगर पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है. जिसमें दूरभाष संख्या 8987791131 और 8987791132 पर संपर्क किया जा सकता है. उक्त नंबर पर संपर्क कर चुनाव संबंधित किसी प्रकार की जानकारी, शिकायत और समस्याओं को रखा जा सकता है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola